
भैंसगांव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक लखेश्वर बघेल
जगदलपुर। महिला स्व सहायता समूह के माता बहनों के साथ विशेष चर्चा की और उनकी काम की प्रशंशा भी किया और महिलाओं के मांगो के अनुसार तत्काल एक मशरूम बनाने की मशीन प्रदाय करने की अनुशंशा दी है। बस्तर विधायक ने महिलाओं से कहा की आप लोगों की काम बहुत ही अच्छा है और आप लोगों को इस काम में और रूचि लेना चाहिए इन सभी चीजों को हमारी छत्तीसगढ़ के सरकार बहुत ही महत्व दे रही और इस क्षेत्र में लगातार काम करके उन लोगों तक रोजगार देने की काम कर रही है।
जिसमें मौजूद रहे जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल, जनपद सदस्य बैद्यनाथ मौर्य, बिरसिंह बघेल, मंगलू मौर्य, सुखचंद कश्यप, लैखन भारती, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, माननसाय एवं अधिकारीगण, कर्मचारीगण, स्व सहायता समूह की महिलाएं, एवं समस्त कार्यकर्त्तागण मौजूद रहे।
