HomeBREAKING NEWSमहिलाओं पर तालिबानी फरमान, स्कूल-कॉलेज,नौकरी, कारोबार के बाद अब पार्क और मेले...

महिलाओं पर तालिबानी फरमान, स्कूल-कॉलेज,नौकरी, कारोबार के बाद अब पार्क और मेले में भी एंट्री बैन…..

महिलाओं पर तालिबानी फरमान, स्कूल-कॉलेज,नौकरी, कारोबार के बाद अब पार्क और मेले में भी एंट्री बैन

दिल्ली: महिलाओं को आज़ादी और अधिकार संपन्न बनाने पर दुनिया जोर दे रही है। लेकिन अगस्त 2021 से इस इलाके में कठमुल्लो का कब्ज़ा होने के बाद से महिलाओं पर लगातार प्रतिबंध बढ़ रहे हैं।

अफगानिस्तान से यह खबर आ रही है। इस देश की राजधानी काबुल में तालिबान ने महिलाओं पर सार्वजनिक पार्कों और मेले में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह नया नियम इसी हफ्ते लागू किया गया है |

नए प्रतिबंध के तहत महिलाओं को सार्वजनिक स्थान पर एंट्री नहीं मिलेगी |यहां पहले ही महिलाओं पर कई तरह से प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं|कुछ महीने पहले तालिबानी सरकार ने अफगान महिलाओं के घरों से बाहर काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

यहां स्कूलों में भी छात्र और छात्राओं के बीच भेदभाव बरता जा रहा है। लड़कियों को छठी कक्षा के बाद शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति अफगानिस्‍तानी सरकार ने अब तक नहीं दी है।

यहाँ महिलाओं को स्कूल-कॉलेज में शिक्षा है,ना बाहर काम है। उनके पास बाग़-बगीचों में घूमने-फिरने की एक ही जगह बची थी,लेकिन यहां भी अब उनकी एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है। दो साल के भीतर यहां महिलाएं अत्याचारों से तंग आ चुकी हैं|

अफगानिस्तान की महिलाओं को सार्वजनिक रूप से अपना चेहरा ढंकने का आदेश है |इतना ही नहीं, महिलाओं को मनोरंजन गतिविधियों में भाग लेने और पुरुषों के साथ पार्कों में जाने की अनुमति भी सरकार ने नहीं दी है|

तालिबान ने कई तरह के बैन लगाकर खासकर महिलाओं को घरो में कैद कर दिया है। वही छोटी लड़कियों पर ज्‍यादा प्रतिबंध लगाया गया है। उन्हें स्कूल भी नहीं जाने दिया जाता। उन्हें भी काम करने की इजाजत नहीं है। इतना ही नहीं उन्हें प्रतिबंध के खिलाफ विरोध करने पर गोली मार दी जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: