Google search engine
HomeBREAKING NEWSभारत जोड़ो यात्रा आज 68वां दिन....

भारत जोड़ो यात्रा आज 68वां दिन….

भारत जोड़ो यात्रा आज 68वां दिन

महाराष्ट्र। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। 13 नवंबर को रेस्ट करने के बाद आज हिंगोली जिले से पदयात्रा की शुरूआत हुई है।

बता दें कि कल राहुल गांधी हिंगोली जिले के कलामनुरी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां कि उन्होंने कलाकारों के साथ ढोल बजाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण के राज्यों के बाद महाराष्ट्र पहुंची है। यहां हो रही इस पदयात्रा में पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे और मंत्री आदित्य टाकरे,

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल और एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड सहित कई नेता शामिल हुए हैं। महाराष्ट्र के बाद यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

जयराम रमेश ने आगे बताया कि यात्रा 22 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसके बाद 19 नवंबर को त्रिपुरा और 28 दिसंबर में पश्चिम बंगाल में कोलकाता से सिलिगुड़ी तक ऐसी यात्रा निकाली जाएगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 नवंबर को गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे। वह कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर गुजरात का दौरा करेंगे।

गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव होने हैं। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। हिमाचल प्रदेश में विधान सभा चुनाव प्रचार नहीं करने के कारण पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को भाजपा की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, जहां 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे।

अब हिमाचल में चुनाव खत्म होने के साथ ही कांग्रेस गुजरात पर फोकस कर रही है। अगले कुछ हफ्तों में, कांग्रेस के प्रमुख पार्टी नेताओं द्वारा चुनावी राज्य में कई प्रचार रैलियां निर्धारित की गई हैं। इसके तहत पार्टी आगामी 15 दिनों में कुल 25 मेगा रैली करेगी जो 125 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा।

कांग्रेस की ये रैलियां आक्रामक चुनावी रणनीति के तहत होंगी, जिसमें पार्टी के तमाम बड़े नेता शिरकत करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े,

 

दोनों मुख्यमंत्री – अशोक गहलोत और भूपेश बघेल; कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्रियों और ओबीसी-एससी-एसटी-अल्पसंख्यक वर्ग के बड़े नेता भी आगामी दिनों में गुजरात में चुनावी रैलियां और चुनाव प्रचार करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments