तेलंगाना। साउथ इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार महेश बाबू (Mahesh Babu) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता कृष्णा घट्टामनेनी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया हैं।
79 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी अनुसार अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
उन्होंने 1960-61 के दशक की शुरुआत में फिल्मी दुनिया में कदम रखा। वह अपने दौर में सर्वाधिक मेहनताना पाने वाले अभिनेताओं में शुमार थे। उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने दो शादियां की थी, हालांकि, अब उनकी दोनों ही वाइफ इस दुनिया में नहीं है। उनके पांच बच्चे हैं दो बेटे और तीन बेटियां।
वे अभिनेता के साथ-साथ प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और राजनेता भी थे। उन्होंने करीब 5 दशक तक साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। उन्होंने 1960-61 में अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में उन्होंने फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म 1965 में तेने मनसुलु थी। इस फिल्म ने उन्हें साउथ इंडस्ट्री का स्टार बना दिया था।