HomeBREAKING NEWSभारत जोड़ो यात्रा आज 71वां दिन, अभिनेत्री रिया सेन हुई शामिल.....

भारत जोड़ो यात्रा आज 71वां दिन, अभिनेत्री रिया सेन हुई शामिल…..

महाराष्ट्र। भारत जोड़ो यात्रा का आज 71वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पातुर से आज की पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दे रहा है।

इस दौरान यात्रा को लगातार बॉलीवुड का साथ भी मिलता दिख रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट, अभिनेता सुशांत सिंह के बाद अब इस यात्रा का हिस्सा अभिनेत्री रिया सेन भी बनीं।

यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का असर 2024 के लोकसभा चुनावों में दिखाई देगा, न कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में दिखेगा।

उन्होंने कहा आप पूछेंगे कि गुजरात या हिमाचल चुनाव पर क्या असर पड़ेगा। इस यात्रा का यहां कोई असर नहीं होगा। राहुल गांधी ने दावा किया था कि बीजेपी रोज संविधान पर हमला करती रहती है,

क्योंकि वह यह स्वीकार नहीं करना चाहती कि दलितों, आदिवासियों और गरीबों को अधिकार मिलने चाहिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और 2016 में नोटबंदी लागू करने के फैसले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था।

उन्होंने कहा था कि इन दोनों ही कदमों का इस्तेमाल छोटे और मध्यम व्यापारियों, दुकानदारों और किसानों को खत्म करने के लिए हथियार के रूप में किया गया था।

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह अगले साल कश्मीर में खत्म हो जाएगी। कांग्रेस ने एक बयान में दावा किया था कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा सबसे लंबा पैदल मार्च है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: