HomeBREAKING NEWSनव नियुक्त जिला अध्यक्ष धनीराम का कोंटा में हुआ भव्य स्वागत कांग्रेस...

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष धनीराम का कोंटा में हुआ भव्य स्वागत कांग्रेस सरकार पर लगाये भ्र्ष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप….

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष धनीराम का कोंटा में हुआ भव्य स्वागत कांग्रेस सरकार पर लगाये भ्र्ष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप

कोंटा :- नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे का कोंटा में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जिले के तोंगपाल, छिंदगढ़ सुकमा सहित कोंटा में आतिशबाजी, ढोल बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोंटा आगमन से पहले ही प्रवेश द्वार पर कार्यकर्त खड़े रहे जैसे ही भाजपा जिलाध्यक्ष का काफिला प्रवेश हुआ भाजपा कार्यकर्त काफी उत्साहित नजर आये।

भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बरसे सर्वप्रथम कोंटा के श्री श्री श्री मणिकेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे। मंदिर प्रवेश द्वार में टेके माता फिर किया दर्शन श्री श्री श्री मणिकेश्वर स्वामी का आशीर्वाद लेकर मंदिर से पैदल चलकर नुक्कड़ सभा पहुंचे।

इसके बाद कार्यकर्ताओं को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे ने संबोधित कर पार्टी में एकजुट रहने एवं संगठन को मजबूत करने के लिए जोर दिया।

धनीराम बारसे ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन के द्वारा सुकमा जिले की अध्यक्ष के रूप में जो कमान सौंपी गई है। उसके लिए उन्होंने पार्टी संगठन को आभार प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए

कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जब से बनी है किसान मजदूर कर्मचारी सहित वर्ग त्रस्त है, प्रदेश में विकास कार्य के नाम पर भ्रष्टाचार चरम पर है । कांग्रेस के मंत्री व कार्यकर्ता ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगे हैं

जिसकी वजह से आज प्रदेश में ईडी की छापेमारी कार्रवाई हो रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार का पूरा खेल चल रहा है।

जिसकी वजह से अधिकारियों को संरक्षण प्राप्त है वही ईडी की कार्रवाई के बाद भी ऐसे अधिकारियों पर अब तक प्रदेश सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि आने वाले 2023 के चुनाव में बहुमत के तौर पर कोंटा विधानसभा से कमल खिलाना है। इसी उद्देश्य के साथ बातें कम, काम ज्यादा के तर्ज पर मैदान में उतरने की बात कही।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को दो-दो कहते हुए कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं संगठित कर एकजुटता के साथ कार्य करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान बात कही।

उन्होंने कहा कि मंत्री कवासी लखमा 25 वर्ष से लगातार विधायक पर जमे हुए हैं। इस बार कोंटा विधानसभा का कमल खिलाना है। कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में भी एड़ी चोटी का जोर लगा दे लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी का जीत निश्चित है।

इस अवसर पर जिला सुकमा के पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष,महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: