Homeछत्तीसगढछठ पर्व ने गन्ना किसानों को किया मालामाल.....

छठ पर्व ने गन्ना किसानों को किया मालामाल…..

छठ पर्व ने गन्ना किसानों को किया मालामाल

अंबिकापुर। सूर्य उपासना के पर्व छठ के लिए विभिन्न प्रकार के ऋतु फल और कंदमूल की जरूरत पड़ती है। मंडप बनाने के लिए गन्ने की आवश्यकता पड़ती है।

ऐसे में यह पर्व गन्ना किसानों के लिए भी खुशहाली लेकर आता है। शक्कर कारखाना में जहां गन्ना पेराई का दो दिन पहले ही शुभारंभ हुआ है वहीं हाथों-हाथ गन्ना बिकने का छठ के समय अच्छा अवसर मिलता है।

सूर्य उपासना के पर्व छठ के लिए रविवार की शाम ढलते सूर्य को अर्घ्य देने जनसैलाब उमड़ेगा। शंकर घाट और घुनघुट्टा जलाशय से में ढाई हजार से अधिक मंडप स्थापित हो रहे हैं

वही शहर के अन्य बड़े तालाबों व आस-पास के घाटों में गन्ने का मंडप बनाया जाएगा। इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि एक एक परिवार को छह छह गन्ने की जरूरत पड़ेगी।

इसको देखते हुए किसानों ने एक दिन पहले ही बाजार में बड़े पैमाने पर गन्ना बिक्री के लिए लाया है। किसानों के अनुसार केवल छठ पर्व में लगभग 50 लाख का गन्ना हाथों-हाथ बिक जाएगा।

कल शाम से गन्ना बिक्री शहर में शुरू हुई है।40 रुपये जोड़ी गन्ना इस बार बिक रहा है। किसानों को सूर्य उपासना के पर्व छठ में गन्ना बिक्री से किसानों को सीधे आर्थिक आमदनी हो रही है।

किसानों ने बताया कि गत वर्ष 20 से 30 रुपये जोड़ी गन्ना बिक्री हुई थी। इस बार इसकी कीमत 40 रुपये कर दी गई है। किसानों ने बताया कि इस त्यौहार में गन्ने की अच्छी उपयोगिता है। मंडप सजाने के लिए गन्ना अनिवार्य है इसलिए हमें भी इस त्यौहार से उम्मीदें रहती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: