बचेली में छठ पर्व : डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य…..
बचेली :- लौह नगरी बचेली में सूर्य की उपासना की पर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। 30 अक्टूबर, रविवार को एनएमडीसी केन्द्रीय कर्मशाला के पास साम्पलेक्स नाला स्थित घाट में महिलाओ ने विशेष पूजा कर

डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। सभी महिलाए निर्जला उपवास रख पूजा किये। यह छठ पर्व माताए पुत्र प्राप्ति, संतान की रक्षा, अपने परिवार की शांति के लिए यह छठ पूजा किया जाता है।
छठ घाट में दोपहर से ही छठव्रतियो एवं दर्शनार्थियो के आने का सिलसिला शुरू हुआ। घाट में इस पूजा का विशेष माहौल रहा। संध्या को पूरे विधि-विधान के साथ महिलाए जल में खड़े रहकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

इसके अलावा छठव्रतिये ने डूबते सूर्य व छठ माता की अराधना की। जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, पालिकाध्यक्ष पूजा साव घाट पहुॅचकर छठ पर्व पूजा में शामिल हुए।
गौरतलब है कि इससे पूर्व शुक्रवार को सूर्य उपासना का पर्व नहाय खाय के साथ शुरू हुआ एवं शानिवार को खरना पर्व मनाया गया।इस चार दिवसीय पर्व में पूजन सामाग्री हेतु श्रद्वालुओ की भीड़ बाजार में लगी रही।

डूबते सूर्य को अघ्र्य देने में छठ घाट पर भीड़ लगी रही। नगर के सभी भक्तगण, महिलाए, पुरूष, बच्चे सभी मौजूद रहे। व्यवसायिक एवं अन्य कारणो से बड़ी संख्या में यहॉ आकर बस चुके यूपी,

बिहार व झारखंड के मूल निवासियो द्वारा मनाये जाने वाला यह पर्व धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ की संस्कृति में भी मिलता जा रहा है। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह पर्व समाप्त होगा साथ ही करीब 36 घंटे का व्रत भी टूटेगा।



