सूटकेस में मिला युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी, बुरी तरह किया गया है क़त्ल..
OFFICE DESK :- इन दिनों श्रद्धा हत्याकांड को लेकर देशभर में बवाल मचा हुवा है, वहीं दूसरी तरफ मथुरा से एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर को ट्रॉली बैग में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
युवती की गोली मारकर बेरहमी से हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह 11 बजे एक मजदूर ने पुलिस को सूचना दी कि यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक ट्रॉली बैग पड़ा है। मौके पर पहुंची थाना राया पुलिस ने ट्रॉली बैग खोलकर देखा तो उसमें शव था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मृतका की पहचान में जुट गई। संभावना है
कि रात में दिल्ली से आगरा की तरफ जाते समय किसी वाहन से ट्राली बैग फेंका गया है। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों के साथ ही एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी देहात त्रिगुण विशेन भी मौके पर पहुंचे।
सीओ महावन आलोक सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र 22 वर्ष की प्रतीत हो रही है। हाथ-पैरों के अलावा सिर में चोट के निशान बेरहमी की तरफ इशारा कर रहे हैं।
गोरा रंग, लंबे काले बाल की युवती के शरीर पर स्लेटी रंग की टी-शर्ट, जिस पर लेजी डेज लिखा हुआ है। नीले व सफेद रंग की पत्तेदार प्लाजो उसके शरीर पर है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर सूटकेस में एक युवती का शव मिला था। शव की पहचान कराने की हर संभव कोशिश की गई पर अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हम सोशल मीडिया के माध्यम से प्रयास कर रहे हैं: त्रिगुण बिसेन, SP ग्रामीण, मथुरा, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/zSlfGHRMXm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2022