Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ की फ़िज़ां में रोहिंग्यों का आतंक,कवर्धा में फिर बवाल के बाद...

छत्तीसगढ़ की फ़िज़ां में रोहिंग्यों का आतंक,कवर्धा में फिर बवाल के बाद तनाव का माहौल,आज कवर्धा बंद कामयाबी की ओर…..

छत्तीसगढ़ की फ़िज़ां में रोहिंग्यों का आतंक,कवर्धा में फिर बवाल के बाद तनाव का माहौल,आज कवर्धा बंद कामयाबी की ओर..

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में आज सुबह से बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। सुबह से ही लोगो ने अपनी दुकाने बंद रख भय और आतंक के खिलाफ अपना समर्थन जाहिर किया है।

चाय-पान के ठेलो से लेकर ऑटो रिक्शा की सवारी के लिए लोग भटकते देखे गए। बस स्टैंड,मुख्य बाजारों समेत चंद गली-मोहल्लो में कुछ लोगो ने सुबह दुकाने खोली और माहौल को देखते हुए फिर बंद कर ली।

पुलिस और प्रशासन के प्रयास से कांग्रेस समर्थित कई दुकानदारों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान आधे खोल रखे है। सड़को पर पुलिस की पेट्रोलिंग के बीच समूहों में चहल कदमी कर रहे कार्यकर्त्ता मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कवर्धा में वोट बैंक बढ़ाने के खातिर मंत्री अकबर हजारो की तादाद में रोहिंग्या मुसलमानो को बसा रहे है।इनके चलते आम लोगो का अमन चैन छीन गया है।

उनका आरोप है कि रोहिंग्या मुस्लिम सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा कर रहे है। सरकारी दफ्तर में जोर जबरदस्ती भारतीय नागरिकता पाने के लिए कतार लगाए हुए है।

कवर्धा में रोहिंग्या मुस्लिमों और आम लोगो के बीच झड़प की कई घटनाएँ हो चुकी है। हालिया झड़प लोहारा नाका चौंक में,दो परिवारों के बीच हुए विवाद इतना बढ़ गया कि,

इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। मारपीट के बाद शहर में तनाव का माहौल है। हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल एलर्ट पर है

भड़के हुए लोग मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस संरक्षण देने की बात कर रहे है। भाजपा और कई हिन्दू संगठन ने बंद का समर्थन किया है।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: