Homeछत्तीसगढआपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान के दौरान घटना स्थल में उपलब्ध साक्ष्य वैज्ञानिक...

आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान के दौरान घटना स्थल में उपलब्ध साक्ष्य वैज्ञानिक तरीके से प्रदर्शो को संरक्षित…….

आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान के दौरान घटना स्थल में उपलब्ध साक्ष्य वैज्ञानिक तरीके से प्रदर्शो को संरक्षित

OFFICE DESK :- दिनांक 16.12.2022 को आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान के दौरान घटना स्थल में उपलब्ध साक्ष्य वैज्ञानिक तरीके से प्रदर्शो को संरक्षित, संकलित,

पैकिंग एवं सीलिंग करने सम्बंधी परीक्षण हेतु बस्तर रेंज मुख्यालय जगदलपुर में स्थित पुलिस आडिटोरियम में समस्त जिलों से आए कुल 140 अनुसंधान अधिकारियों का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया।

सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ करते हुये आपराधिक घटनाओं के अनुसंधान में फॉरेंसिक साक्ष्य एवं भौतिक साक्ष्या का संग्रहरण वैज्ञानिक तरीके से करने का महत्व को अनुसंधान अधिकारियों को समझाते हुए कार्यशाला का उद्देश्य के बारे में अवगत कराया गया।

पुलिस मुख्यालय एवं राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशन पर आयोजित कार्यशाला को संयुक्त संचालक डॉ. टी.एल.चन्द्रा द्वारा घटित अपराधों में घटना स्थल निरीक्षण करने की विधि व भौतिक साक्ष्यों का संकलन,

एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. मोहन पटेल द्वारा एविडेन्स कलेक्शन किट के Physical demonstration, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ.  संचाली पाध्ये द्वारा Role of forensic science in Sexual assault case &

Introduction & importance of DNA evidence collection Practical demostration, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. संदीप वैष्णव द्वारा विष, रसायन, नारकोटिक्स से सम्बंधित साक्ष्यों का संकलन हेतु की जाने वाली प्रक्रिया तथा अनुभव को सांझा किये।

जितेन्द्र सिंह मीणा, उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्तर द्वारा कार्यशाला के विषय पर प्रस्तुतीकरण दिये गये वैज्ञानिक अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यशाला का समापन की घोषणा की गई।

कार्यशाला के नोडल अधिकारी निवेदिता पाल शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर, विकास कुमार सिंह नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर, सुश्री अपूर्वा सिंह क्षत्रिय उप पुलिस अधीक्षक, नासिक बाठी उप पुलिस अधीक्षक,

गीतिका साहू उप पुलिस अधीक्षक, आशिष नेताम उप पुलिस अधीक्षक (प्रशि.) जगदलपुर, कृष्ण कुमार चंद्राकर उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा,अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक,

कांकेर, लोकेश बंसल अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नारायणपुर, सुश्री लितेश सिंह उप पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव  अमित देवांगन उप पुलिस अधीक्षक सुकमा एवं अन्य अनुसंधान अधिकारी उपस्थित हुये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: