Homeछत्तीसगढग्रीनआर्मी ऑफ रायपुर में आयोजित किया गया था पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी एवँ...

ग्रीनआर्मी ऑफ रायपुर में आयोजित किया गया था पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी एवँ शपथ ग्रहण, 150 से भी अधिक सदस्य थे उपस्थित…..

ग्रीनआर्मी ऑफ रायपुर में आयोजित किया गया था पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी एवँ शपथ ग्रहण, 150 से भी अधिक सदस्य थे उपस्थित

रायपुर। रायपुर में 5 जून पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली अग्रणी संस्था ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर द्वारा पर्यावरण दिवस के शुभअवसर पर पर्यावरण गोष्ठी एवँ शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया था ।

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित तथा भारत माता की वंदना कर किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर लगभग 150 से भी अधिक सदस्य उपस्थित रहे ।

जिनका स्वागत, अभिनंदन संस्था अध्यक्ष मोहन वार्ल्यानी जी द्वारा किया गया कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 नए सदस्यों ने ग्रीनआर्मी संस्था में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण हेतु अपनी वचन बद्वत्ता दोहराते विचार व्यक्त किये। पर्यावरण विचार गोष्ठी के दौरान सेंट पेलोटी कालेज, महिला गुरुकुल महाविद्यालय कालीबाड़ी, खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय छात्राओं ने विशेष रूप से सहभगिता दर्ज कराई।

इस दौरान शपथ अधिकारी के रूप में अमिताभ दुबे संस्थापक ग्रीनआर्मी विशेष रूप से मौजूद रहे एवँ नए सदस्यों को शपथ दिलाते रहे। तत्पश्चात संस्था के नए जोन पदाधिकारियों ने भी शपथ अधिकारी के उपस्थिति में शपथ ग्रहण कर वचन बद्वत्ता दोहराई। जिसके पश्चात संस्था संस्थापक अमिताभ जी द्वारा संस्था में शामिल सदस्यों को आभार व्यक्त करते हुए संस्था की गतिविधियों एवँ कार्यप्रणाली की जानकरी प्रदान की गई।

ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष मोहन यानी में उपस्थित जनसमुदाय को कहां की प्रकृति का सबसे सरल तरीके से संरक्षण करना चाहते हो तो अपने संसाधनों को कम से कम कर ले। ग्रीन विंग अध्यक्ष हरदीप कौर पूर्वा जी द्वारा युवाओं एवँ विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु आगे आने हेतु अपील करते हुए

कहा कि अगर विद्यार्थी एवँ युवा पर्यवारण संरक्षण हेतु आगे आएंगे तो पालकगण स्वतः जागरूक होंगे एवँ पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध होंगे। आज के इस कार्यक्रम का संचालन मिस नेहा साल्मन द्वारा किया गया जिनके कारण संपूर्ण पर्यावरण प्रेमियों का ध्यान सभा की ओर केन्द्रित रहा।

संस्था मीडिया चेयरमेन शशिकान्त यदु ने बताया कि सभी नए सदस्यों की कल बुधवार 7 जून को संध्या 6:00 से 8:00 वृंदावन हॉल में विशेष प्रशिक्षण होने जा रहा है कि वह ग्रीन आर्मी में जुड़कर पर्यावरण संरक्षण का काम कैसे कर सकते हैं जिसके प्रशिक्षक के तौर पर मि टारगेट एवं नेहा सालमन जी होंगे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रात्रि लहरी, गुरदीप टूटेजा, आशीष शर्मा , कुलदीप दुबे , हितेश दीवान, एस एस भामरा, नीलम अग्रवाल, छोटे लाल साहू, राजू लाल यादव, भरत त्रिवेदी, एवँ समस्त जोन पदाधिकारी एवँ सदस्य उपस्थित रहे।

डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ब्राउन विन चेयर पर्सन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, जल संरक्षण, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रित करने, सिंगल यूज़ नो प्लास्टिक के लिए साल भर किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण व आकलन हमें प्रतिवर्ष 5 जून को आत्ममंथन के रूप में करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: