प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस तथा 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनाया जाता है
जगदलपुर :- प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस तथा 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनाया जाता है। इसी अनुक्रम में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए
दिशा निर्देश एवं समय शरणी के अनुरूप बस्तर पुलिस द्वारा भी दिनांक 21 से 31 अक्टूबर तक निबंध, वाद विवाद, चित्रकारी एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजनों के माध्यम से पुलिस एवं जनता के बीच संबंधों को मजबूत किए जाने हेतु पहल किया जाता है।
जगदलपुर स्थित दलपत सागर में आयोजित पुलिस बैंड का कुशल आयोजन के दौरान संसदीय सचिव तथा विधायक रेखचंद्र जैन, नगर निगम अध्यक्ष सफीरा साहू, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी,पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, शहर के गणमान्य नागरिक उपस्तिथि रहे।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दिनांक 31 अक्टूबर को प्रातः 07 बजे जगदलपुर के शाहिद पार्क में राष्ट्रीय एकता एवं सम्मान के अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
सुंदतराज पी, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्धारा अवगत कराया गया की इस स्मृति दिवस के सफल आयोजन हेतु बस्तर संभाग के सभी आम नागरिक एवं पुलिस बल के सदस्य सक्रिय रूप के भाग लेकर संपन्न कराया गया। इस आयोजन से पुलिस एवं जनता के बीच माधुर संबंध स्थापित हुआ है।