Homeबस्तरजगदलपुरराज्य स्थापना दिवस पर दिव्यानी ने कत्थक शास्त्रीय नृत्य की मोहक प्रस्तुति...

राज्य स्थापना दिवस पर दिव्यानी ने कत्थक शास्त्रीय नृत्य की मोहक प्रस्तुति से समा बांधा…..

राज्य स्थापना दिवस पर दिव्यानी ने कत्थक शास्त्रीय नृत्य की मोहक प्रस्तुति से समा बांधा

मां साईं कला केंद्र की प्रस्तुति

जिला प्रशासन व बादल संस्था का किया आभार

जगदलपुर — छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर पर आयोजित कार्यक्रम मे जिला प्रशासन के तत्वाधान में मां साईं कला केंद्र की दिव्यानी सिंह राणा ने शास्त्रीय नृत्य कत्थक के अंतर्गत ताल त्रिताल में थार,

तिहाई,परन, चतुरंग एवं रात निकास की अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगो का मन मोह लिया। माँ दंतेश्वरी के हृदय स्थल कला गुड़ी में यह आयोजन संपन्न हुआ।

शास्त्रीय नृत्य केवल नृत्य ही नहीं बल्कि भगवान की पूजा है।दिव्यानी सिंह राणा ने अपने गुरु मां साईं कला केंद्र के प्राची परिहार का धन्यवाद प्रेषित किया।

दिव्यानी ने बताया कि उन्होंने 09 वर्ष की आयु से ही कत्थक की शिक्षा लेनी प्रारंभ कर दी थी। दिव्यानी ने विशेष रुप से जिला प्रशासन व बादल संस्था का धन्यवाद प्रेषित किया जिनके कारण उन्हें मंच मिला।

अतिथियों द्वारा मोमेंटो व बुके देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, चित्रकूट विधायक राजमन बेंजामिन,

महापौर सफीरा साहू, बलराम मौर्य, बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार, बस्तर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा एवं अन्य अतिथियों में राजीव नारंग,

आलोक दुबे,खेमेश्वर बघेल,प्रकाश दास, बादल संस्था एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अफजल अली ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: