भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली विशाल स्कूटी रैली
जगदलपुर :- कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी को लेकर जमकर की नारेबाजी,महतारी हुंकार रैली का पोस्टर विमोचित
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस राज्य सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में आगामी 11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली की तैयारियां बस्तर जिले में तेजी से परवान पा रही है |
भाजपा महिला मोर्चा ने आज शहर में विशाल स्कूटी रैली निकाली |भाजपा जिला कार्यालय से आरम्भ महिला मोर्चा की स्कूटी रैली को भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और महतारी हुंकार रैली के बैनर पोस्टर का विमोचन भी किया
महिला मोर्चा की स्कूटी रैली कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य मार्ग व चौराहो से गुजरी व भाजपा कार्यालय पहुँच कर संपन्न हुई |
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमारी यादव ने बताया कि बिलासपुर में आहुत महतारी हुंकार रैली में जिले से भी मोर्चा की कार्यकर्तायें बड़ी संख्या में शामिल होंगी | आज विमोचित किये गये बैनर पोस्टर शहर सहित गांव में भी चिपकाये जायेंगे