Google search engine
Homeबस्तरजगदलपुरभारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा नगर निगम को जाएगा पुरस्कृत......

भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा नगर निगम को जाएगा पुरस्कृत……

भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा नगर निगम को जाएगा पुरस्कृत……

जगदलपुर :- सीआईआई द्वारा 30 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

ठोस अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए नगर निगम जगदलपुर को पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे भव्य समारोह में जगदलपुर नगर निगम को सम्मानित किया जाएगा।

भारतीय उद्योग परिसंघ ( सीआईआई ) ने ठोस अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए जगदलपुर नगर निगम के प्रयासों को न सिर्फ सराहा है, बल्कि इसके लिए नगर निगम जगदलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना भी है।

उल्लेखनीय है कि उद्योगों से उत्पन्न कचरे की प्रबंधन डिजाइनिंग, न्यूनतम अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उत्पाद तैयार करने, म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट के प्रबंधन,

प्लास्टिक और पैकेजिंग तथा ई-कचरे के प्रबंधन, निरंतरता के लिए स्टार्ट अप द्वारा अभिनव समाधान, अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकायों द्वारा एमएसडब्ल्यू प्रबंधन की उत्कृष्टता के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा पुरस्कार दिए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त का कार्यभार सम्हालने के बाद से ही दिनेश नाग ने जगदलपुर को कचरा मुक्त बनाने के लिए तरह – तरह के उपाय किए हैं।

नाग के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा झोला लाओ थैला पाओ, आमचो सुग्घर गार्डन, मेरा वार्ड सुंदर वार्ड, दलपत सागर दीपोत्सव जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता के लिए जमीनी पहल की है।

नगर निगम द्वारा स्वच्छता का प्रचार, प्लास्टिक वेंडिंग की स्थापना, डोर टू डोर कचरा संग्रहण को डिजिटल करने का कार्य किया जा रहा है। ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन के लिए किए जा रहे इन्हीं नवाचारों के कारण जगदलपुर नगर निगम को पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने का गौरव मिला है।

30 नवंबर को मिलेगा सम्मान

नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जो जतन किए हैं, उन्हीं का नतीजा है कि आज जगदलपुर शहर की तस्वीर ही बदल गई है।

शहर पहले से काफी साफ सुथरा नजर आने लगा है। नागरिकों में भी अच्छी जागरूकता आ चुकी है। सभी मिलकर शहर को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देने लगे हैं। आज बाहर से आने वाले लोग नगर का स्वच्छ वातावरण देख हैरत में पड़ जाते हैं।

निगम आयुक्त नाग अक्सर सुबह – सुबह ही नगर में चलने वाली नियमित साफ सफाई का जायजा लेने निकल पड़ते हैं। इसके कारण सफाई कर्मी भी अपने काम के प्रति सजग रहने लगे हैं।

नगर पालिक निगम द्वारा की गई पहल को राष्ट्रीय स्तर पर ना केवल सराहा गया है, बल्कि द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित भी किया गया है।

30 नवंबर को नई दिल्ली के होटल ललित में आयोजित होने जा रहे भव्य समारोह में जगदलपुर नगर निगम को पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पुरस्कार ग्रहण करने संभवतः नगर निगम आयुक्त नई दिल्ली जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments