Homeबस्तरजगदलपुरभूपेश सरकार की रीति-नीति एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम की कार्यशैली से...

भूपेश सरकार की रीति-नीति एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम की कार्यशैली से प्राभावित होकर 50 लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश…

भूपेश सरकार की रीति-नीति एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम की कार्यशैली से प्राभावित होकर 50 लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश…

जगदलपुर :- भाजपा समर्पित ग्रामीणों ने भूपेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं व क्षेत्रीय विधायक राजमन बेंजाम की कार्यशैली से प्रभावित होकर विधायक राजमन बेंजाम के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया।

विधायक बेंजाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिंदुस्तान की सबसे पुरानी पार्टी है।देश आज़ादी में कांग्रेस के पार्टी के महानायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार देशवासी बहुत खुश रहे।

लेकिन जब से देश मे मोदी सरकार आयी तब से आम जनों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।देश के सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करने का काम मोदी सरकार में हो रही है।

बेरोजगारी बढ़ रही है।इन्ही सब समस्यओं को देखते हुए कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा कर रही है।और कांग्रेस पार्टी के इस पद यात्रा को अत्यधिक जन समर्थन मिल रहा है।यह परिवर्तन का संदेश है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में रमन राज में भी यही स्थिति रहा पर जब से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार आयी है।युवाओं को रोजगार का अवसर मिल रहा है।

ग्रामीणों के लिए नए-नए योजनाएं बनाकर फायदा पहुचाया जा रहा है।इस दौरान जिला महामंत्री सुन्दर सोढ़ी, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर,उपाध्यक्ष जगबन्धु ठाकुर,नन्नू पोयाम,महेंद्र पोयाम,राधू ठाकुर,पायको राम, फगनू, देवा,हिड़मो एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: