जगदलपुर : कांग्रेस ने प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती सादगी व गरिमा के मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात विचार संगोष्ठी का आयोजन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि, भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अंदर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी।

इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ। पिता जवाहर लाल नेहरू आजादी की लड़ाई का नेतृत्व करने वालों में शामिल थे। देश हित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा।
संसदीय सचिव व विधायक रेखचन्द जैन ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को राजनीति विरासत में मिली थी। वह सबसे पहले लाल बहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनीं।
शास्त्री के निधन के बाद 1966 में वह देश की प्रधानमंत्री के पद पर आसीन हुई। इंदिरा की ऐतिहासिक कामयाबियों के चलते उस समय देश में ‘इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा’ का नारा जोर-शोर से गूंजने लगा।