Homeबस्तरजगदलपुरजगदलपुर : सट्टा खिलाने के आरोप में दो महिला सटोरिये गिरफ्तार.....

जगदलपुर : सट्टा खिलाने के आरोप में दो महिला सटोरिये गिरफ्तार…..

जगदलपुर : सट्टा खिलाने के आरोप में दो महिला सटोरिये गिरफ्तार

जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत सट्टा खिलाने के आरोप में दो महिला सटोरियों नवीना भुआर्य निवासी रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड और संध्या राव निवासी महारानी वार्ड को मंगलवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस मामले में पुलिस ने दोनों महिलाओं के पास से नगद 30 हजार से अधिक रुपये समेत सट्टा-पट्टी की पर्चियां भी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों महिला आरोपितों के विरूद्ध जुआ एक्ट की धारा 04 (क) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई किया गया है।

बोधघाट टीआई लालजी सिन्हा ने बताया कि, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर में कुछ महिलाएं अन्य लोगों से रुपये लेकर अवैध सट्टा खिलाने का काम कर रही है।

सूचना पर मुखबिर द्वारा बताए गए शहर के रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड और महारानी वार्ड से दो महिला सटोरियों की पहचान कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों नवीना भुआर्य निवासी रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड और संध्या राव निवासी महारानी वार्ड को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों महिलाओं के पास से 30 हजार से अधिक नगद रुपये बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपित महिलाओं के कब्जे सट्टा पट्टी की पर्चियां भी बरामद की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: