Homeबस्तरजगदलपुरभाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन नगर मंडल ने शिवानंद आश्रम के बच्चों...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन नगर मंडल ने शिवानंद आश्रम के बच्चों के साथ मनाया…..

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन नगर मंडल ने शिवानंद आश्रम के बच्चों के साथ मनाया

जगदलपुर :- भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अरुण साव का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा जगदलपुर शहर में स्थित शिवानंद आश्रम के बच्चों के बीच मनाया !

आश्रम में जन्मदिन मनाते हुए मंत्रोचार एवं शुभकामनाएं संदेश माननीय प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित की गई, आश्रम में रह रहे बच्चों को उनकी आवश्यकता की दैनिक उपयोगों का सामान मिठाई एवं फल वितरण किया गया।

इस अवसर पर आश्रम के संचालक स्वामी शिवदास आनंद सरस्वती द्वारा बच्चों से मंत्रोचार एवं आध्यात्मिक परंपरा से प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं संदेश दिया

नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के जीवन परिचय एवं उनके राजनीतिक जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी विजय प्राप्त करेगी।

उनका नेतृत्व सभी कार्यकर्ताओं को सामान्य रूप से मिलता है हम सभी कार्यकर्ता आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरी ऊर्जा से कार्य कर रहे है ! भाजपा की विचारधारा को जन जन तक पहुंचा रहे हैं

कार्यक्रम में बच्चों सहित उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दिया गया।

इस अवसर पर राकेश तिवारी कौशिक शुक्ला शशि पाठक कमल पटवा रोशन झा राजपाल कसेर गणेश काले योगेश शुक्ला संतोष बाजपाई रितेश सोनी अतुल कौशल रवि कश्यप सूर्य भूषण सिंह अमर झा विक्रम यादव प्रेम यादव किशन सेठिया हरीश पारख अजय सेठिया प्रेम आचार्य परवेज खान के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments