जगदलपुर : लैंड एडवेंचर राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली छग की पहली महिला बनीं बस्तर की नैना
नैना सिंह धाकड़ को को यह पुरस्कार माउंट एवरेस्ट और माउंट लहोत्से में 10 दिनों के भीतर सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने के लिए मिला है। साहसिक कार्य के लिए इस पुरस्कार के तहत 15 लाख रुपये की राशि, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र नैना को दिया है।
उल्लेखनीय है कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार ने तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय लैंड एडवेंचर पुरस्कार के लिए बस्तर की पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ को चुना था।
30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नैना को पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार चार श्रेणियों में लैंड एडवेंचर, वॉटर एडवेंचर, एयर एडवेंचर और लाइफ टाइम अचीवमेंट में दिया जाता है।