Homeबस्तरजगदलपुरबीजापुर-राष्ट्रीय राजमार्ग 163 पर खून से लथपथ मिला अज्ञात युवक का शव.....

बीजापुर-राष्ट्रीय राजमार्ग 163 पर खून से लथपथ मिला अज्ञात युवक का शव…..

बीजापुर-राष्ट्रीय राजमार्ग 163 पर खून से लथपथ मिला अज्ञात युवक का शव

जगदलपुर/बीजापुर। जिले के जांगल थाना क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग 163 पर बुधवार को एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल से कोई नक्सल पर्चा बरामद नहीं हुआ है, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का मामला भी हो सकता है। सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

अज्ञात शव

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 163 पर बेलचर गांव के निकट बीच सडक़ पर शव पड़ा हुआ था। बीजापुर से जगदलपुर के तरफ आ रहे लोगों ने शव को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जवानों की टीम मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: