Google search engine
Homeबस्तरजगदलपुरजगदलपुर : कांग्रेस ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर भारत जोड़ो युवा संकल्प का...

जगदलपुर : कांग्रेस ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर भारत जोड़ो युवा संकल्प का किया आयोजन……

जगदलपुर : कांग्रेस ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर भारत जोड़ो युवा संकल्प का किया आयोजन

जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय बिसाई के नेतृत्व एवं वाणिज्य कर, उद्योग आबकारी मंत्री कवासी लखमा के मार्गदर्शन में रविवार को मोटरसाइकिल रैली निकालकर भारत जोड़ो युवा संकल्प का आयोजन किया गया।

इस मौके पर संसदीय सचिव/विधायक रेखचंद जैन, अनूप नाग, राजमन वेन्जाम, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, महापौर सफीरा साहू, प्रदेश महामंत्री यशवर्धन राव, युवक कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी इकबाल सिंह गेरेवाल, प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा, सभापति कविता साहू,

ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य, सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू, कोंडागांव से मनीष श्रीवास्तव, कैलाश पोयाम सहित जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मोटर साइकिल रैली आसना नाका से निकलकर शहर के आमागुड़ा चौक, एनएमडीसी चौक से होते हुए अग्रसेन चौक पहुंची।

विभिन्न चौक चौराहों पर कांग्रेसियों ने रैली का भव्य स्वागत कर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात रैली राजीव भवन पहुंची, जहां भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह सम्पन्न हुआ।

भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह में उपस्थितजनों को वाणिज्य उद्योग आबकारी व बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा सहित सांसद दीपक बैज, युवक कांग्रेस के सहप्रभारी इकबाल सिंह गेरेवाल प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा आदि ने संबोधित करते हुए

कहा कि देश में नफरत फैलाने की राजनीति नहीं चलेगी। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नफरत की राजनीति कर रहे हैं, जो देश की एकता और अखंडता पर हमला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रही है,

जिसे बदनाम करने भाजपा द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। लेकिन यात्रा को जनता से मिल रहे समर्थन के आगे भाजपा की राजनीति चल नहीं पा रही है। देश की जनता ने भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन कर नफरत की राजनीति करने वालों को जवाब देना शुरू कर दिया है।

कार्यक्रम का संचालन बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया और युवाओं को सम्बोधित करते कहा कि युवा कांग्रेस के द्वारा निकाली गई,

इस ऐतिहासिक रैली में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना कर युवा कांग्रेस के जांबाज सिपाहियों को इसी जोश के साथ एकजुटता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित सांसद, विधायकगण, महापौर स्थानीय प्रदेश/जिला/ब्लॉक/बूथ/अनुभाग कमेटी के पदाधिकारी सेवादल/महिला कांग्रेस/एनएसयूआई

एवं अन्य मोर्चा/प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेसियों एवं कार्यकर्तागण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments