जगदलपुर : तीन लाख क्विंटल धान का नही हुआ उठाव कलेक्टर को लिखा पत्र
जगदलपुर। जिले में धान खरीद केंद्रों में धान का समय पर उठाव एवं परिवहन नहीं होने के कारण दर्जन भर केंद्र में तीन लाख क्विंटल धान जाम हो गया है। वहीं सुखत, चूहे और प्राकृतिक आपदा से नुकसान को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने बस्तर कलेक्टर को पत्र लिखा है।
कलेक्टर को लिखे गये पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिले के 75 उपार्जन केन्द्र में छत्तीसगढ़ शासन की धान खरीद नीति का पालन करते हुए धान उपार्जन का कार्य प्रगतिशील है।
नवम्बर से अब तक लगभग 401482.20 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। खरीद के विरुद्ध मात्र 107756.50 क्विंटल का ही परिवहन हो पाया है। कई उपार्जन केन्द्रों में जगह की कमी एवं अतिरिक्त संसाधनों की कमी होने के कारण खरीदी प्रभावित हो सकता है।