Homeबस्तरजगदलपुरकांग्रेस राज ने छत्तीसगढ़ को भय, आतंक व भष्ट्राचार के गर्त में...

कांग्रेस राज ने छत्तीसगढ़ को भय, आतंक व भष्ट्राचार के गर्त में ढकेला – राजेश मूणत

कांग्रेस राज ने छत्तीसगढ़ को भय, आतंक व भष्ट्राचार के गर्त में ढकेला – राजेश मूणत

जगदलपुर : सरकार के संरक्षण में चल रहा भ्रष्टाचार,ईडी के छापे बने प्रदेश की पहचान – मूणत

कांग्रेस शासन के चार साल में प्रदेश में 6 हजार महिलाओं के साथ अनाचार, अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के चार साल के कार्यकाल को प्रदेश में भय, आतंक व भष्ट्राचार को आकंठ तक बढ़ाने वाला कुशासन घोषित किया है |

छग शासन में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस सरकार समूचे भारत वर्ष में भष्ट्राचार के मामले में शीर्ष पर है

क्योंकि यहाँ की सरकार भष्ट्राचार का संरक्षण कर रही है | प्रदेश की पहचान अब लगातार पड़ रहे ईडी के छापों की वजह से हो रही है | कांग्रेस सरकार के चार वर्ष के काले शासन में छत्तीसगढ़ में कानून के राज की जगह पर माफिया राज, गुंडाराज, जंगल राज व भष्ट्राचारियों का राज चल रहा है

एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर आये भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री मूणत ने भाजपा जिला कार्यालय में आहूत पत्रवार्ता में कहा कि प्रदेश में गुंडाराज का सबसे ताजा उदाहरण है कि दो दिन पूर्व कांग्रेस के ही एक नेता को न्यायधानी बिलासपुर में सरेराह गोलियों से छलनी कर दिया गया |

भूपेश सरकार के चार साल के कुशासन में प्रदेश में चंहु ओर भय, आतंक, हताशा, निराशा व्याप्त है | लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है और अपराधी बेखौफ हैं |

छत्तीसगढ़ में बीते चार साल में 6 हजार से अधिक महिलाओं से अनाचार हुआ है | हत्या, सामूहिक बलात्कार,लूट, डकैती, चोरी, अपहरण रोजमर्रा के आम कृत्य बन गये हैं | कानून का राज समाप्त सा हो गया है

मूणत ने कहा कि शराब बंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार के लिये शराब ही अब सबसे ज्यादा राजस्व बढा़ने का जरिया हो गया है | युवाओं को नशे की गर्त में ढकेला जा रहा है |

गांजा तस्करी, ब्राउन शुगर, अफीम चरस, शराब तस्करी में लगातार बढोत्तरी हो रही है | सांस्कृतिक विरासत से पहचाना जाने वाला छत्तीसगढ़ प्रदेश नशे व अपराध के गढ़ का रूप ले रहा है और सत्तासीन कांग्रेस सरकार को इसकी जरा भी परवाह नहीं है

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गयी है | कांग्रेस ने अपने चार साल के कार्य काल में 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया है

जबकि भाजपा ने अपने 15 वर्ष के कार्य काल में करीब 32 हजार करोड़ रुपये कर्ज लिया था | राजकोषीय खजाने में कमी के कारण कांग्रेस सरकार लगातार उपकर लगाते जा रही है | पंजीयन विभाग में उपकर, शराब में शुल्क, बिजली बिल में बार बार बढोत्तरी के रूप में प्रदेश की जनता के ऊपर आर्थिक बोझ ढाला जा रहा है

मूणत ने कहा कि कांग्रेस के चार साल के कार्य काल में प्रदेश विकास की दौड़ में पिछड़ गया है | प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने शीर्ष नेतृत्व के लिये एटीएम के तौर पर काम कर रही है |

बेरोजगार युवाओं,मेहनतकश किसानों,महिला स्व समूहों में कार्यरत बहनों की कोई चिंता कांग्रेस सरकार को नहीं है | केवल दूषित राजनीति करने के कार्य में सरकार लिप्त है |

कोरोना काल में केन्द्र सरकार के द्वारा राज्य के गरीब परिवारों को भेजा चांवल भी मौजूदा सरकार की भष्ट्राचार की भेंट चढ़ गया | छत्तीसगढ़ की जनता एक वर्ष बाद होने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार के एक एक कारनामों का सीधा जवाब देने का मन बना चुकी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: