Google search engine
Homeबस्तरजगदलपुरमुख्यमंत्री गढ़ रहे नवा छत्तीसगढ इसलिए बौखलाए भाजपाई : रेखचंद जैन

मुख्यमंत्री गढ़ रहे नवा छत्तीसगढ इसलिए बौखलाए भाजपाई : रेखचंद जैन

मुख्यमंत्री गढ़ रहे नवा छत्तीसगढ इसलिए बौखलाए भाजपाई : रेखचंद जैन

जगदलपुर :- रायपुर का “स्काई वाक ” राजेश मूणत और रमन सिंह के भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण

केंद्र सरकार काम के लिए दे रही इनाम, भाजपा नेता दे रहे अनर्गल बयान

गुजरात फार्मूला छत्तीसगढ में लागू होने की चर्चा से पूर्व मंत्री- विधायक भयातुर

संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने शुक्रवार को मीडिया को जारी बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नवा छत्तीसगढ़ गढ़ा जा रहा है।

उनके कार्यों का बेहतर प्रतिसाद जनता दे रही है। पिछले चार साल में हुए चार उपचुनावों के परिणाम ने इस बात पर मुहर लगाई है। प्रदेश में 15 साल भाजपा ने शासन किया है फिर भी जनता उन्हें नकार रही है। सरगुजा से बस्तर तक 2018 से भाजपा को खारिज करने का जो सिलसिला चालू हुआ है,

वह आज तक जारी है। किसान, आदिवासी, महिलाओं, युवाओं, छात्रों से लेकर समाज के शोषित तथा उपेक्षित वर्ग की सेवा मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार जिस प्रकार कर रही है,

उसने भाजपा नेताओं को हताशा में डाल दिया है। जैन ने कहा है कि भाजपा नेता कांग्रेस की चिंता न करें अपितु अपने अब तक के प्रदर्शन को लेकर चिंतन करें। उनके शासन के दौरान झीरम, झलियामारी, गर्भाशय कांड, आंखफोड़वा कांड, नान घोटाले आदि से जैसे प्रदेश की छवि धूमिल हुई उसका परिणाम 2018 में सामने आया।

सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों का कर्ज माफ किया गया। भाजपा किसानों से उनके परिश्रम के मुताबिक धान खरीदी में आनाकानी करती थी जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्तमान में 2640 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी सुनिश्चित किया है।

गोथान योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम- सबल बनाया है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता ने छत्तीसगढ को मंदी से बचाया है। ऐसे सैकड़ों कार्य किए गए हैं। इनमें से अनेक कार्यों की प्रशंसा करते केंद्र की भाजपा सरकार ने की है और राज्य को सम्मानों से नवाजा है। भाजपा के नेताओं की नजर में जनता मात्र वोटर थी

जबकि मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में हम जनता को जनार्दन मान कर काम कर रहे हैं। संसदीय सचिव ने आगे कहा कि छत्तीसगढ में भाजपा के गुजरात फार्मूले को लागू करने की चर्चा है

इसलिए भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी कर भाजपा हाईकमान के सामने आने की कोशिश कर रहे हैं मुद्दा विहीन भाजपा नेताओं की बयानबाजी उनके हताशा को परिलक्षित करता है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments