अरविंद केजरीवाल को बस्तर आने का न्यौता देने ,दिल्ली तक पदयात्रा करेंगे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता
जगदलपुर :- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चन्द्रिका सिंह ने एक प्रेष विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बस्तर को श्रेष्ठ बस्तर बनाने के उदेश्य से जगदलपुर से दिल्ली तक पद यात्रा कर दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल को बस्तर आगमन हेतु
न्यौता देने दिनॉक 20.12. 2022 को 12 बजे माता दन्तेश्वरी से आर्शिवाद प्राप्त कर पदयात्री दल प्रस्थान करेगा पदयात्री दल में शुभम सिंह पूर्व विधान सभा अध्यक्ष जगदलपुर सोनुराम कश्यप कार्यकर्ता चित्रकुट विधान सभा दरभा ब्लाक जगदलपुर से राम कश्यप होगे।
पदयात्री दल के सहायक के रूप में श्यामलाल सोनी कार्यकर्ता जगदलपुर, संतोष विश्वकर्मा कार्यकर्ता जगदलपुर ये दल निजि वाहन (कार) से साथ में होगे ।
सिंह ने आगे बताया की इस आशय का पत्र कलेक्टर बस्तर पुलिस अधिक्षक जगदलपुर को विस्तृत जानकारी के साथ दोनो दलो के आधार कार्ड एवं मैप भी प्रस्तुत किया जायेगा ।
बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रो से स्थानीय न्याय संगत स्वास्थय सड़क, स्कूल, बिजली पानी वनोउपज का संरक्षण नगरनार प्लाट में बस्तियों का पहला हक,
नगरनार का हेड ऑफिस जगदलपुर में हों ऐसी समस्यायो से सम्बधित पत्र मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम का पदयात्री दल को सौंपा है दल को विदा करने के लिए भारी उत्साह उमंग के साथ बस्तर के कार्यकर्ता भारी संख्या मे उपस्थित हो रहे है।
एक बैठक में कार्यकर्ताओ ने यह भी कहा है, कि हम दल की अनुपस्थिति महसुस नही होने देगे। बल्की हम सभी मिलकर युद्ध स्तर पर पार्टी का कार्य करेगे। इस कार्यक्रम को लोग यहाँ के कार्यकर्ताओ मे भारी जोश एवं उत्साह देखने को मिल रहा है ।