भाजपा महिला मोर्चा की कार्य समिति की हुई बैठक
जगदलपुर :- कार्यों की हुई समीक्षा, आगामी कार्य योजनाओं पर बनी रणनीति
भाजपा महिला मोर्चा की कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यलय में संपन्न हुई | जिसमें महिला मोर्चा के द्वारा अब तक किये कार्यो की समीक्षा हुई एवं आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा कर चुनावी वर्ष के रणनीति बनाने विचार विमर्श किया गया |
बैठक में शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा संगठन की अत्यंत कड़ी है | मातृशक्तियों के सहयोग के बिना कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो सकता | आगामी वर्ष चुनाव का है, जो अत्यंत महत्वपूर्ण है
संगठन की कार्य योजनाओं एवं जन समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कर महिला मोर्चा की बहनें कार्यरत रहें | विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की आवाज़ पहुंचे एवं कांग्रेस सरकार के कुशासन का घर घर प्रचार हो, यह महत्वपूर्ण है
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमारी यादव ने कार्य समिति की बैठक में मोर्चा द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी दी व सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता से कार्य करने बात कही |