पूर्व विधायक संतोष बाफना की अनूठी पहल…व्यापारिक संस्थानों में पहुॅचकर कामगारों का स्वयं बनवा रहे ई’-श्रम कार्ड
जगदलपुर :- भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक संतोष बाफना की अनूठी पहल पर शहर के व्यापारिक संस्थानों में कार्यरत् कामगारों तक केन्द्र सरकार की हितग्राहीमूलक जनकल्याणकारी योजना ई-श्रम कार्ड का लाभ पहॅुचाने के लिए बाफना ने व्यापारिक संस्थानों में जाकर हांथों-हाथ ई-श्रम कार्ड बनाने एवं उन्हें वितरण करने की पहल शुरू की।
इस माध्यम से भाजपा नेता बाफना ने असंगठित कामगारों के लिए संचालित ई.श्रम कार्ड योजना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुॅचाने की बात कामगारों के समक्ष रखी।
और कहा किए केन्द्र सरकार असंगठित क्षेत्र के सभी कामगारों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाएं उपलब्ध कराने को लेकर काफी सजग है। मोदी सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है
और यह कार्यक्रम भी इसलिए आयोजित किया गया है ताकि ई.श्रम योजना की जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से आप लोगों तक पहुॅचाई जा सके। एवं इस योजना का मुख्य उद्देश्य ही श्रमिकों का विशिष्ट पहचान पत्र निर्गत करना है।