Homeबस्तरजगदलपुरकांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य व पूर्व सरपंच ने थामा भाजपा का दामन.....

कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य व पूर्व सरपंच ने थामा भाजपा का दामन…..

कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य व पूर्व सरपंच ने थामा भाजपा का दामन

जगदलपुर :- भाजपा नेताओं ने फूलमाला,भगवा गमछा पहना कर किया स्वागत

जगदलपुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज

जनपद पंचायत जगदलपुर के उपाध्यक्ष का चुनाव कल 22 दिसम्बर को होना है, जिसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है |

नगरनार के मारकेल क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य सेवती भारद्वाज ने अपने पति पूर्व सरपंच लक्ष्मीनाथ भारद्वाज के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है |

भाजपा जिला कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भारद्वाज दंपति ने भाजपा में प्रवेश किया | भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी व पूर्व विधायक संतोष बाफना ने फूल माला व भगवा गमछा पहना कर उनका भाजपा में स्वागत किया

भाजपा प्रवेश के बाद जनपद सदस्य  सेवती भारद्वाज व पूर्व सरपंच श्याम नाथ भारद्वाज ने कहा कि लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहने के बाद भी निरंतर जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा हो रही है | जनता से वादा खिलाफी करने वाली कांग्रेस सरकार के क्रिया कलाप से दुखी होकर कांग्रेस छोड़ रहे है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: