Homeबस्तरजगदलपुरभाजपा नेता प्रतिपक्ष पुत्र के खिलाफ कांग्रेसियों ने राजीव भवन में विरोध...

भाजपा नेता प्रतिपक्ष पुत्र के खिलाफ कांग्रेसियों ने राजीव भवन में विरोध प्रदर्शन कर किया पुतला दहन…

भाजपा नेता प्रतिपक्ष पुत्र के खिलाफ कांग्रेसियों ने राजीव भवन में विरोध प्रदर्शन कर किया पुतला दहन…

जगदलपुर :- भाजपा के नेता बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ का नारा लगाते हैं किंतु वर्तमान परिदृश्य में ऐसा प्रतीत होता है जैसे भाजपा से बेटी बचाओ अभियान चलाने की आवश्यकता आन पड़ी है राजीव शर्मा

नारी शक्ति का सम्मान और उसकी रक्षा हम सबका कर्तव्य दायित्व है – बलराम मौर्य

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म मामले में अपराध पंजी बंद होने की गंभीरता को लेते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन के साथ चन्देल का पुतला दहन किया गया।

तत्पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष/ इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ का नारा लगाते हैं

किंतु वर्तमान परिदृश्य में ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा से बेटी बचाओ अभियान चलाने की आवश्यकता आन पड़ी एक तरफ बेटियों की भविष्य उज्जवल बनाने की बात करने वाली भाजपा उनके भविष्य व इज्जत के साथ खिलवाड़ कर रही है ऐसा दोहरा चरित्र कभी देखने को नहीं मिला

नारी के सम्मान में पूरी कांग्रेस मैदान में उनकी आत्मरक्षा के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ने से पीछे नही हटेगी नारी शक्ति का सम्मान और आत्मरक्षा हम सबका कर्तव्य और दायित्व है।

वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष गुलाटी, जिला उपाध्यक्ष बालेशचंद्र दुबे, बस्तर ब्लाक अध्यक्ष गणेश राम बघेल, करपावंड ब्लाक अध्यक्ष उत्तरलाल नाईक, बकावंड ब्लाक अध्यक्ष शिवराम बिसाई,

प्रेम शंकर शुक्ल, लक्ष्मण कश्यप, मधु निषाद, गायरुराम नाग, मोहन सिंह कश्यप, अर्जुन पांडे, बद्रीनाथ जोशी, निर्मला कश्यप, शिवशंकर बघेल, दशमय बघेल, जगदीश कश्यप, राकेश कुमार, बेलसर बेसरा, महादेव नाग, सहदेव नाग, धनुर्जय नेताम, जीवन सेठिया, रघुराम बघेल एवं बनमाली पोयाम आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: