Homeबस्तरजगदलपुरमुख्यमंत्री ने एक किमी पैदल चलकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की...

मुख्यमंत्री ने एक किमी पैदल चलकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की…..

मुख्यमंत्री ने एक किमी पैदल चलकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की

जगदलपुर :- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं नेशनल कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई।

बस्तर दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने जगदलपुर शहर के दंतेश्वरी मंदिर से हाथ से हाथ जोड़ो रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री बघेल ने दंतेश्वरी मंदिर से सर्किट हाउस तक करीब एक किमी पैदल चलकर इस यात्रा की शुरुआत की। इस पद यात्रा में उनके साथ सांसद दीपक बैज, विधायक रेखचंद जैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, राहुल गांधी ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और नफरत के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, उसी को आगे बढ़ाते हुए अब हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरूआत की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर एक जिले, हर एक गांव और हर वार्ड में यह यात्रा पहुंचेगी, इस यात्रा की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है, 26 जनवरी से शुरू हुई यह यात्रा करीब 2 महीने तक चलेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस यात्रा का मकसद देश मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, और धर्मांतरण के नाम फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस अपनी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी। वहीं कांग्रेस इस यात्रा से ही आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां कर रही है।

इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश की जनता को केंद्र सरकार की विफलता बताई जाएगी। साथ ही आने वाले 2 महीने तक पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और डोर टू डोर जाकर राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: