Google search engine
Homeबस्तरजगदलपुरनगर निगम सफाई कर्मचारियों का सक्षम आद्य नारायणी ने किया चरण प्रक्षालन.....

नगर निगम सफाई कर्मचारियों का सक्षम आद्य नारायणी ने किया चरण प्रक्षालन…..

नगर निगम सफाई कर्मचारियों का सक्षम आद्य नारायणी ने किया चरण प्रक्षालन

सम्यक नाहटा, जगदलपुर :- नगर निगम जगदलपुर के सफाई कर्मचारियों का सक्षम आद्य नारायणी ने किया चरण प्रक्षालन व माताओं व बहनों द्वारा निकाली गई भव्य स्कूटी रैली: अविनाश सिंह गौतम, सक्षम अध्यक्ष

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर सनातन क्षेत्रीय मंच(सक्षम) द्वारा नगर निगम जगदलपुर के समस्त सफाई कर्मियों का पैर धोकर सम्मान किया गया।

कोविड 19 के महामारी के समय जब सब घरों में कैद थे तब इन सफाई कर्मचारियों ने शहर की व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किया था, एवं सतत यह कर्मचारी घर घर से अपशिष्ट स्वयं उठा कर स्वच्छता मिशन को सदृढ़ बनाने का कार्य बहुत ही अच्छे ढंग से कर रहे है समय से कर रहे है।

समाज का यह कर्तव्य बनता है की इस पुनीत कार्य करने के बाद उनका सम्मान होना चाहिए। इसी तारतम्य में सनातन क्षेत्रीय मंच की यह पहल बहुत अच्छी है।

माताओं व बहनों द्वारा भव्य स्कूटी रैली निकाली गई जी कि माई दंतेश्वरी मंदिर से विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री राम मंदिर में महा आरती के साथ समापन हुआ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments