Homeबस्तरजगदलपुरनिगम ने बंद किया जेसीबी भेजना, मोतीलाल नेहरू वार्ड वासियों ने खोला...

निगम ने बंद किया जेसीबी भेजना, मोतीलाल नेहरू वार्ड वासियों ने खोला मोर्चा…..

निगम ने बंद किया जेसीबी भेजना, मोतीलाल नेहरू वार्ड वासियों ने खोला मोर्चा

जगदलपुर : सड़क पर कचरों का ढेर लगाकर वार्ड वासियों ने किया धरना प्रदर्शन

भाजपा पार्षदों के वार्ड निशाने पर,कांग्रेसी दिखा रहे राजनीतिक दुर्भावना – आलोक अवस्थी

नगर निगम ने सुबह 6 बजे जल कर वसूलने नयापारा में भेजी टीम,पार्षद ने उठाये सवाल

शहर के मोतीलाल नेहरु वार्ड के पार्षद आलोक अवस्थी व वार्ड वासियों ने नगर निगम द्वारा जानबूझकर वार्ड की सफाई व्यवस्था को प्रभावित करने के विरोध में दाऊ मिल चौराहे पर सड़क में कचरों का ढेर लगा कर धरना प्रदर्शन किया।

करीब दो घंटे चले धरना प्रदर्शन में मार्ग भी बाधित रहा और छोटी बड़ी वाहनों से वहाँ आने वाले लोगों को वार्ड वासी हाथ जोड़ कर वार्ड की समस्या बताते हुये सहयोग की अपील करते रहे।

मोतीलाल नेहरु वार्ड के नयापारा व राऊत पारा क्षेत्र में करीब तीन हफ्ते से नुक्कड़ों का उठाने नगर निगम के द्वारा जेसीबी का संचालन बंद कर दिया गया है। वार्ड के सात से अधिक नुक्कड़ों में जमा कचरा नियमित उठाव के अभाव में सड़कों में फैल रहा है। अनेक बार नगर निगम के सफाई अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी बाद भी व्यवस्था में सुधार नही होने पर आज नाराज वार्ड वासियों ने पार्षद के साथ धरना प्रदर्शन किया।

वार्ड पार्षद आलोक अवस्थी ने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना के साथ जानबूझकर भाजपा पार्षदों के वार्डों को निशाने पर लिया जा रहा है,जो लगातार कांग्रेस शासित नगर निगम की खामियों को ऊजागर कर रहे हैं।

क्या कारण है कि तीन-तीन हफ्ते से वार्ड में जेसीबी भेजना बंद कर दिया गया? स्वच्छता का विषय सीधे जनस्वास्थ्य से जुडा़ है और निगम में काबिज कांग्रेस के जनप्रतिनिधि उसमें भी बेशर्मी से राजनीति कर रहे हैं।

सफाई व्यवस्था को अवरूद्ध कर भाजपा पार्षदों की प्रतिष्ठा धूमिल करने षढ़यंत्र पूर्वक वार्ड वासियों को भी परेशान किया जा रहा है। पार्षद आलोक अवस्थी ने कहा कि आज बडी़ सुबह 6 बजे वार्ड में जल कर वसूलने निगम ने टीम भेजी थी।

जिसका सीधा उद्देश्य वार्ड निवासियों को परेशान करना ही प्रतीत होता है। निगम के टैक्स का भुगतान सभी को आवश्यक रूप से करना ही चाहिये, लेकिन टैक्स वसूली का समय बड़ी सुबह या रात में तो नहीं हो सकता। अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के शासन में ऐसा लोगों को प्रताड़ित करने किया जा रहा है।

धरने के दौरान वार्ड वासियों में सुधीर पाण्डेय, अभिषेक बाजपेयी,मोनू शुक्ला, बंधन दास,पुखराज खत्री, सुरेश जैन,सीवेन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments