Homeबस्तरजगदलपुरसंसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आंध्र प्रदेश की संस्कृति मंत्री आर के...

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आंध्र प्रदेश की संस्कृति मंत्री आर के रोजा से मुलाकात कर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए आमंत्रित किया….

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आंध्र प्रदेश की संस्कृति मंत्री आर के रोजा से मुलाकात कर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए आमंत्रित किया

जगदलपुर :- मुख्यमंत्री के अन्य जिले में प्रवास पर होने के कारण संस्कृति मंत्री आर के रोजा एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव रजत भार्गव को सौंपा आदिवासी नृत्य महोत्सव का आमंत्रण

आंध्र प्रदेश की संस्कृति मंत्री आर के रोजा ने सहर्ष स्वीकार किया आमंत्रण, आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान की

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने माननीय संस्कृति मंत्री आंध्र प्रदेश को आमंत्रण पत्र के साथ बस्तर की काष्ठ शिल्प की मूर्ति दी तो संस्कृति मंत्री ने संसदीय सचिव का आंध्र प्रदेश के पारंपरिक साल से सम्मानित किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन छत्तीसगढ़ राज्य शासन के प्रतिनिधि के तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाय एस जगनमोहन रेड्डी के राजधानी में अनुपस्थित रहने के कारण

राज्य की संस्कृति मंत्री आर के रोज़ा एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव रजत भार्गव को सौंपा जिसे आंध्र प्रदेश सरकार ने सहर्ष स्वीकार करते हुए ना केवल अपने राज्य का नृत्य दल भेजने पर सहमति प्रदान वरन संस्कृति मंत्री ने स्वयं समीलीत होने की सहमति प्रदान की

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं

इसी कड़ी में आदिवासी नृत्यों के धरोहर को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए छत्तीसगढ़ में तीसरे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा जिससे ना केवल भारत के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के नृत्य दल शामिल हो रहे हैं वरन अंतरराष्ट्रीय स्तर के नृत्य दल भी शिरकत करेंगे

आंध्र प्रदेश की संस्कृति मंत्री श्रीमती आर के रोजा ने छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे

प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा की छत्तिसगढ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है छत्तीसगढ़ राज्य का यह प्रयास आदिवासी नृत्य एवं संस्कृति को संरक्षित करने में मील का पत्थर साबित होगा

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया,जी राजेश एवं संयुक्त कलेक्टर भागवत प्रसाद जायसवाल उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments