Homeबस्तरजगदलपुरजगदलपुर : भाजपा ने सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल का किया समर्थन....

जगदलपुर : भाजपा ने सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल का किया समर्थन….

जगदलपुर : भाजपा ने सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल का किया समर्थन

जगदलपुर :- बस्तर संभाग के सहकारी समिति के कर्मचारियों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल का भाजपा ने समर्थन किया है।

स्थानीय कृषि उपज मण्डी परिसर में जारी सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल में शनिवार को पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव, जिलाअध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी शामिल हुए और राज्य सरकार से सहकारी समिति कर्मचारियों की मांगें अविलंब पूर्ण करने कहा है।

किरण देव ने कहा कि आगामी एक नवंबर से धान खरीद आरंभ होने वाली है, सहकारी समितियों के कर्मियों की पांच सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने राज्य सरकार निर्णय लें।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंग मण्डावी ने अपने संबोधन में कहा कि बस्तर संभाग के सहकारी समिति कर्मचारी बेमुद्दत हड़ताल पर है, राज्य सरकार इसकी मांगो को संज्ञान में लेकर पूरा करने कदम उठाये। डाॅ. सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, श्रीनिवास मिश्रा ने भी धरने को संबोधित किया।

इस दौरान भाजपा के रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, बाबुल नाग, संतोष त्रिपाठी, सतीश बाजपेयी, विनोद पाण्डेय, सहकारी समिति संघ जिला अध्यक्ष उत्तम सेठिया आदि सहित कर्मचारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: