Google search engine
Homeबस्तर संभागबीजापुरबीजापुर : उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ की हड़ताल समाप्त.....

बीजापुर : उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ की हड़ताल समाप्त…..

बीजापुर : उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ की हड़ताल समाप्त

बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ 06 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर में तीन दिवसीय हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गया।

अपनी 06 सूत्रीय मांग खाद्यान्न कटौती के संबंध में सर्वर की समस्या, मानदेय व्यवस्था लागू करने, कमीशन की राशि सीधे विक्रेता संचालक के खाते में प्रदाय करने की व्यवस्था, खाद्यान भंडारण में तीन प्रतिशत सुखद की मांग को लेकर शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता कल्याण संघ प्रांतीय आह्वान पर हड़ताल में चले गये थे।

शासकीय उचित मूल्य संघ के जिला अध्यक्ष तिरुपति कटला ने बताया कि गुरुवार को उनका यह आंदोलन कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद समाप्त हो गया है।

उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को राजधानी में संघ की बैठक आहूत की गई हैं। वह आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। जिलाध्यक्ष के मुताबिक सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं कि गई तो संघ प्रदेश सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments