Homeबस्तर संभागकांकेरभाजपा उपचुनाव के उम्मीदवार का नाम 14 या 15 नवंबर को करेगी...

भाजपा उपचुनाव के उम्मीदवार का नाम 14 या 15 नवंबर को करेगी घोषित…..

भाजपा उपचुनाव के उम्मीदवार का नाम 14 या 15 नवंबर को करेगी घोषित

कांकेर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा भेजे गए चार पर्यवेक्षक ने जिन पांच नाम का पैनल की अनुशंसा की गई है, उनके बारे में केंद्रीय चुनाव समिति में मंथन किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पांच नामों के पैनल में मुख्य रूप से पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा के साथ ही परमानंद तेता और डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर के साथ ही उनके सुपुत्र हेमंत ठाकुर के नामों पर विचार किया जा रहा है।

भाजपा कार्यालय सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार भाजपा अपने उम्मीदवार की घोषणा 14 या 15 नवंबर को कर सकती है। फार्म भरने का अंतिम तारीख 17 नवंबर है, 05 दिसंबर को मतदान है और 08 दिसंबर को परिणाम की घोषणा कर दी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि भानुप्रतापपुर उप चुनाव लिए भाजपा ने चार सदस्यीय पर्यवेक्षक दल बनाया था, पर्यवेक्षक दल के सदस्य रामविचार नेताम, शिवरतन शर्मा, संतोष पांडेय और रंजना साहू भानुप्रतापपुर जाकर दावेदारों से मिला था।

इस दल से कुल सत्रह दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। चुनाव समिति की बैठक में इन सभी सत्रह के नाम पर विचार हुआ और पांच नाम का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिया गया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय के सूत्रों ने बताया है कि, नाम भले पांच गए हैं लेकिन दो नामों पर सबसे करीबी मुकाबला है। संकेत हैं कि टिकट इन्हीं दो में से किसी एक के नाम पर जारी होगी। पार्टी अभी उपरोक्त नामों पर सर्वे भी कराएगी, जिसके पक्ष में बेहतर रुझान आएगा उसे टिकट पार्टी दे देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: