Google search engine
Homeबस्तर संभागकांकेरकांकेर : कांग्रेस ने सावित्री मंडावी को बनाया उपचुनाव में अपना उम्मीदवार.....

कांकेर : कांग्रेस ने सावित्री मंडावी को बनाया उपचुनाव में अपना उम्मीदवार…..

कांकेर : कांग्रेस ने सावित्री मंडावी को बनाया उपचुनाव में अपना उम्मीदवार

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने दिवंगत मनोज कुमार मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही मंडावी के इस्तीफे से साफ हो गया था, कि कांग्रेस उन्हें भानुप्रतापपुर सीट से उम्मीदवार बनाएगी। इसकी आधिकारिक घोषणा कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के बाद बुधवार को किया गया।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सावित्री मंडावी गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश और प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।

 सावित्री मंडावी

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में दो नामों पर सहमति बनी। रायपुर में चुनाव समिति की बैठक में सावित्री मंडावी और बिरेश ठाकुर का नाम पर सहमति बनी थी।

जिसके बाद इस सीट पर सावित्री मंडावी के नाम पर मोहर लगाई गई। वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम को भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments