Homeबस्तर संभागकांकेरकैबिनेट मंत्री लखमा तीसरे दिन सावित्री मण्डावी के पक्ष में चुनाव प्रचार...

कैबिनेट मंत्री लखमा तीसरे दिन सावित्री मण्डावी के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों से मिले…..

कैबिनेट मंत्री लखमा तीसरे दिन सावित्री मण्डावी के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों से मिले

कांकेर /भानूप्रतापपुर :- नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा जी के द्वारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के द्वारा की जा रही विकाश कार्यो के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा 15 साल में एक भी देवगुड़ी नही बना पाये। किंतु कांग्रेस की सरकार आते ही देवगुड़ी ओर गोटूल का निर्माण व सौंदर्यीकरण किया जा रहा है जिसके तहत देवगुड़ी के निर्माण के लिए 05 लाख तथा गोटूल के निर्माण के लिए 10 लाख की राशि देने का काम कर रही है।

हमारी पार्टी गरीब के जेब मे पैसा डालने के काम कर रही है चाहे वो गोबर खरीदी, गौ मूत्र , तेंदू पत्ते का नगद पैसा आदि के माध्यम से देने का काम कर रही है। इसके साथ ही वन अधिकारपट्टा, टाटा से जमीन वापसी हो या आदिवासी हित में प्राथमिकता से कार्य करती आ रही है।

मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज महंगाई के कारण आम जनता को बहुत सी परेशानियों जैसे दैनिक उपयोगी वस्तुओं पर अधिक से अधिक त्रस्ञ्ज लगाकर आम जनता को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धान उपार्जन केंद्र खोलने का काम काँग्रेस पार्टी ने किया है। 15 साल में भाजपा शासन में कोई भी धान खरीदी केंद्र नही खोल पाये जिससे लोगो को कई कई दिन धान लेकर इधर उधर भटकना पड़ता था, आज कांग्रेस की सरकार किसानों का सरकार है।

भाजपा शासन में राशन कार्ड से किसी भी आम जनता का नाम काट देते थे किंतु छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय कांग्रेस पार्टी जनता की मुख्य समस्याओ को ध्यान में रखते हुए, सभी वर्ग के लोगो का राशन कार्ड बनवाकर सभी वर्ग के लोगो को राशन कार्ड देने का काम किया है जिससे जनता में को लाभ मिल रही है।

20 आरक्षण कांग्रेस पार्टी का कोई दोष नही है पिछली भाजपा सरकार के कारण 12त्न प्रतिशत आरक्षण कम हो गया। 32 प्रतिशत आरक्षण आदिवासी को मिलना चाहिए और ओर हमारी पार्टी किसी भी तरह से उनके हक को दिलाकर रहेगी,

इस बात को ध्यान में रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के द्वारा विधानसभ दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाकर पुन: 32 प्रतिशत आरक्षण आदिवासियों के हित में होगा।

5 साल में एक बार का चुनाव आता है इसलिए मतदान के दिन प्रत्येकव्यक्ति को वोट देना है। छत्तीसगढ़ के हित के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री माण्डवी को अधिक से अधिक वोट देकर प्रचण्ड बहुमतों से विजयी बनाना है।

चुनाव प्रचार के तीसरे दिन सावित्री मंडावी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए ग्राम कुआँपानी, ग्राम पेवारी, ग्राम आसुलखार, ग्राम कोरर, ग्राम किनारी, ग्राम कनकपुर, ग्राम हरनपुर, ग्राम डुमरकोट, ग्राम बैसकन्हार, ग्राम नरसिंहपुर में सघन दौरा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकाश मंत्री अनिला भेडिय़ा, अम्बिकापुर विधायिका, अंतागढ़ विधायक अनुप नाग, बिरेश ठाकुर, हेमन्त ध्रुव, बबला पाड़ी,

ब्रिजबति मरकाम, गोपाल राठी, अक्रम कुरैशी, अनिल राठी, राम कुमार शुक्ला, भगवती गजेंद्र, रुखसाथ खान, सुना राम तेता, कांग्रेस के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: