Google search engine
Homeबस्तर संभागकांकेरकांकेर : पुलिस जनता के साथ खड़ी है, जल्द सभी मोबाइल टाॅवर...

कांकेर : पुलिस जनता के साथ खड़ी है, जल्द सभी मोबाइल टाॅवर दुरुस्त करवा लिया जायेगा : शलभ सिन्हा

कांकेर : पुलिस जनता के साथ खड़ी है, जल्द सभी मोबाइल टाॅवर दुरुस्त करवा लिया जायेगा : शलभ सिन्हा

कांकेर। जिले के ब्लॉक मुख्यालय कोयलीबेड़ा में नक्सलियों ने भैंसासुर, छिंदभाट, के जिओ टॉवर को आग के हवाले कर दिया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रो में मिलने वाली मोबाइल सेवा ढप्प पड़ गई है।

मोबाइल सेवा के ठप्प पड़ने से आपातकालीन सेवा के लिए लोगों को परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सुविधा पर नक्सली हमला कर रहे हैं। कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि पुलिस जनता के साथ खड़ी है और जल्द सभी मोबाइल टावर को दुरुस्त करवाकर व्यवस्था सुधारने में लगी है।

कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जिस तरह से नक्सली मोबाइल टाॅवर और यात्री बस को निशाना बना रहे हैं, उससे आम जनता को परेशानी हो रही है।

आम जनता के हित की बात करने वाले नक्सली उनके सुविधा के साधन को ही नुकसान पहुंचाकर उन्हें तकलीफ में डाल रहे हैं। अंदरूनी इलाकों में मोबाइल टाॅवर लगने से ग्रामीणों को काफी राहत थी, लेकिन जिस तरह से नक्सली इन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं, उससे जनता ही परेशान हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments