संसदीय सचिव जैन ने जुम्मे की नमाज पर की मुलाकात
कांकेर/ भानुप्रतापपुर :- कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं से की चर्चा रेखचंद जैन ने संबलपुर में संभाला मोर्चा…
शुक्रवार को संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने अपने सहयोगियों के साथ कांकेर जिला के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मोर्चा संभाल लिया।
सुबह से दोपहर तक उन्होंने कई समाजों एवं संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट कर उनसे कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
हनफिया मस्जिद पहुंचकर जुम्मे की नमाज के लिए एकत्रित मुस्लिम समाज के सदर मोहम्मद अब्दुल वाहिद रजिवी, पीर रहमान खान, गौस रज़ा, अजीज खान, आबिद खान, समीर खान, रशीद खान, नदीम खान, मोहम्मद रजा खान, इमाम खान आदि से मुलाकात की।
इस दौरान कृष्णा टेकाम, पीयूष सोनी, अमृत संचेती, रितेश संचेती, दिलीप बुरड़, गौरव चोपड़ा, कमल नारायण साहू, बाल सिंह डेहारी, गजेश पोटाई आदि मौजूद थे।
विगत शाम संबलपुर पहुंचकर जैन ने कांग्रेस कार्यालय में स्थानीय पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं से विधानसभा उपचुनाव की वर्तमान स्थिति के साथ अन्य जानकारी प्राप्त कर कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी को भारी मतों से जिताने की अपील की थी।
सतत जनसंपर्क की कड़ी में जैन ने शुक्रवार को भी कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
इससे पूर्व सुबह जैन ने जनसंपर्क चलाया।
रेखचंद जैन से संसदीय सचिव व गुंडरदेही मरवाही विधायक कुंवर सिंह निषाद की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने उपचुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा भी की। डा केके ध्रुव भी मौजूद रहे।
इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेश ठाकुर, शहर कांग्रेस के महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पानी,निर्मल लोढ़ा,अल्ताफ उल्ला खान, जाहिद खान, विजेंद्र ठाकुर व अन्य मौजूद थे।