Google search engine
Homeबस्तर संभागकांकेरकांकेर : शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार....

कांकेर : शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार….

कांकेर : शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

कांकेर। जिले के बड़गांव थाना पुलिस ने 22 वर्षीय युवती को विवाह का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित मनोज मरकाम पिता मंगतू मरकाम निवासी बड़ेझाडकट्टा को गिरफ्तार कर रविवार को कांकेर जेल दाखिल कर दिया है।

बड़गांव थाना प्रभारी अमित पद्मशीली से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती थाना बड़गांव रिपार्ट दर्ज कराई कि ग्राम बड़ेझाड़कट्टा निवासी मनोज मरकाम पिता मंगतू मरकाम के द्वारा मार्च 2016 से जब युवती नाबालिग थी

प्रथम बार शादी का प्रलोभन देकर जबरन दुष्कर्म किया। आरोपित मनोज मरकाम के द्वारा युवती को विवाह का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाते हुए

दुष्कर्म किये जाने की पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बड़गांव में पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान आरोपित को ग्राम बड़ेझाड़ कट्टा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर कार्रवाई उपरांत जिला जेल दाखिल किये जाने के लिए कांकेर जेल रवाना किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments