कांकेर : दुर्गकोंदल भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री के मन की बात सुना गया
कांकेर। जिले के दुर्गकोंदल के भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था रविवार सुबह 11 बजे की गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से प्रदेश संगठन महामंत्री छत्तीसगढ़ पवन साय, पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, पूर्व राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, पूर्व महापौर किरण देव,
पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप, जिला अध्यक्ष सतीश लाटिया की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को दिखाया गया। भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित होकर मन की बात कार्यक्रम को सुना।