कांकेर : भाजपा प्रत्याशी को थाने बुलाने पर भाजपा प्रतिनिधि मंडल अधिवक्ता के साथ पहुंचा थाने…..
कांकेर। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के गिरफ्तारी के लिए पहुंची झारखंड पुलिस ने मंगलवार को नोटिस देकर भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम कांकेर थाने बुलाया था।
इसके बाद भाजपा का प्रतिनिधि मंडल कांकेर कोतवाली थाने पहुंचा जिसमें अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, भाजपा कार्यकर्ता नंदू ओझा और अधिवक्ता शामिल हैं। झारखंड पुलिस से मुलाकात कर रहे हैं, बंद कमरे में चर्चा चल रही है। भाजपा का प्रतिनिधि मंडल से क्या बात हुई इसकी जानकारी नही मिली है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रत्याशी पर झारखंड के जमशेदपुर जिले के टेल्को थाने में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने और उसे देह व्यापार में धकेलने का मामला दर्ज है।
ब्रम्हानंद के अलावा भाजयुमो के जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा, नरेश सोनी व एक पुलिस आरक्षक केशव सिन्हा इस प्रकरण में सह अभियुक्त है। पुलिस के द्वारा जारी नोटिस से माहौल गरमाया हुआ है, भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस सोमवार को छत्तीसगढ़ पहुंची है।