Google search engine
Homeबस्तर संभागकांकेरकांकेर : कांग्रेस संकल्प पत्र व आरक्षण विधेयक के नाम पर जनता...

कांकेर : कांग्रेस संकल्प पत्र व आरक्षण विधेयक के नाम पर जनता को कर रही है गुमराह : विकास मरकाम…..

कांकेर : कांग्रेस संकल्प पत्र व आरक्षण विधेयक के नाम पर जनता को कर रही है गुमराह : विकास मरकाम

कांकेर। भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने भूपेश सरकार द्वारा लाए गए संकल्प पत्र पर रविवार को बयान जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस की सरकार प्रदेश की जनता को ठगने के लिए एवं भानुप्रतापपुर उपचुनाव के मद्देनजर संकल्प पत्र और आरक्षण विधेयक के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है।

केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए संवैधानिक नियमों को ताक पर रखकर आरक्षण विधेयक को हड़बड़ी में पारित किया जाता है, जबकि मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है।

दूसरी तरफ विधानसभा से संकल्प पारित कर केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाता है कि उसे भारतीय संविधान कि नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। लेकिन कांग्रेस को शायद नियम कानून की भी जानकारी नहीं हैं।

भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा है कि जब छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने विधेयक पर हस्ताक्षर ही नहीं किया है,

तो केंद्र सरकार से किस विधेयक को 09वीं अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध किया जा रहा है। ज्ञात हो कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 31 (ख) 09वीं अनुसूची में शामिल कानून को न्यायिक समीक्षा से कवच प्रदान करता है।

लेकिन भूपेश सरकार द्वारा पारित विधेयक ने अभी कानून का रूप नहीं लिया है, इसलिए नियम बनने के पूर्व संकल्प पारित कर केंद्र से अनुरोध करना महज चुनावी स्टंट है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments