विधायक चंदन कश्यप की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ
कोंडागांव/ मर्दापाल :- छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई ।
आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नारायणपुर विधानसभा के मर्दापाल ब्लॉक में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छायाचित्र पर माल्या अर्पण कर स्मरण किया
पोहमार से भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ किया गया,यात्रा को शुरू कर बड़ेकुरुषनार होते हुए ग्राम रानापाल में सभा कर यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया।
विधायक चंदन कश्यप ने यात्रा को लेकर कहा कि यह देश को एक करने की यात्रा है,ये यात्रा इतिहास लिखेगी, और कहा कि यह यात्रा एकता की शक्ति दिखाने, कदम से कदम मिलाने और सपनों का भारत बनाने के लिए है!
हम सब के नेता राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा कर लगातार दलित शोषित लोगों से मिलकर उनके समस्याओं से रूबरू हो रहे है।
भारत जोड़ो यात्रा के तत्वावधान में आज हमारे प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बूथ-स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत किया गया ।यात्रा के माध्यम से पूरे विधानसभा में हर बूथ तक हम पहुचेंगे
और बूथ स्तर में समस्याओं का निराकरण कर भूपेश सरकार का महत्वकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुचायेंगे।और ग्राम पंचायतों में चल रही विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इस मौके पर युवा कांग्रेस नारायणपुर जिलाध्यक्ष बोधन देवागंन, मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम,पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, युवा कांग्रेस नारायणपुर विधानसभा उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपाई भानपुरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल बघेल, सरपंच तारागांव सोमारू कश्यप,आशिद कोर्राम, मर्दापाल ब्लॉक सचिव रामपंथ कोर्राम,
भानपुरी मीडिया प्रभारी सत्यकांत, सोमधर दीवान,विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल, विधायक प्रतिनिधि नारायणपुर प्रमोद नैलवाल, सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख.युवा नेता बबलू बघेल इरफान खान,
शहरी अध्यक्ष रघुमानिकपुरी, नारायणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि देवागंन,धनुरजय नेताम,किरण वड़े, गजानंद पटेल,युवा कांग्रेस मर्दापाल अध्यक्ष देवसिंग,सोमधर दीवान,समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण जन आदि लोग उपस्थित रहे