कोंडागांव : विश्व अंतराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया
कोंडागांव। राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो नई दिल्ली के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष घासी भारद्वाज के नेतृत्व में शुक्रवार को विश्व अंतराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया।
जिसमें देश-प्रदेश के विभिन्न स्थानों से राजनैतिक, सामाजिक, राजकीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। भ्रष्टाचार विरोधी दिवस की शुरुआत मोहित गुप्ता के अध्यक्षता मे राष्ट्रीय गीत जन-गण-मन से शुरू किया गया।
जिला प्रभारी विजय खूंटे के द्वारा भ्रष्टाचार संबधित जनजागरुकता लाने के लिए दिया व संवाद और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष घासी भारद्वाज के द्वारा छत्तीसगढ़ में फैले व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य करने और लोगो का हिताधिकार के लड़ाई में जमीनी स्तर से लेकर किसी भी हद मे न्याय सुनिश्चित करेंगे।
संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता के द्वारा 09 दिसंबर विश्व अंतराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस में लोगों को जागरुकता लाने का एक छोटा सा प्रयास किया गया है और 10 दिसंबर अंर्तराष्ट्रीय मानव अधिकार के शुभकामनायें सहित अभिवादन किया।
कार्यक्रम की संचालक जांजगीर चांपा जिलाध्यक्ष राकेश जोशी ने किया। जिला समन्वयक तुलसी नाग सभा मे आये अतिथियों को प्रमाण पत्र और मैडल प्रदान कर अतिथियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।
सिद्धार्थ महाजन ने भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने संबोधित किया। इस कार्यक्रम मे कई जिले और बस्तर संभाग के कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। जिसमें शनिद मरकाम, बलदेव कुलदीप, अमरु यादव, ईसाहक बघेल, विजय बाघ एवं बस्तर टीम की उपस्थिति सराहनीय रही।