Homeबस्तर संभागकोंडागांवकोंड़ागांव : प्रधान मुख्य वनसंरक्षक बस्तर के प्रथम प्रवास पर केशकाल के...

कोंड़ागांव : प्रधान मुख्य वनसंरक्षक बस्तर के प्रथम प्रवास पर केशकाल के टाटामारी पहुंचे…..

कोंड़ागांव : प्रधान मुख्य वनसंरक्षक बस्तर के प्रथम प्रवास पर केशकाल के टाटामारी पहुंचे

कोंड़ागांव। प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला पदभार ग्रहंण करने के बाद शुक्रवार को बस्तर संभाग के प्रथम प्रवास पर सबसे पहले केशकाल के टाटामारी में पहुंचकर प्रकृति के विहंगम मनोरम दृश्य का अवलोकन करते हुये

कांकेर वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक राजू अगासिमनी एवं वन वृत्त के सभी वनमंडलाधिकारियों से चल रहे विभागीय गतिविधि की जानकारी अर्जित किया।

इस अवसर पर केशकाल वनमंडल के वनमंडलाधिकारी गुरूनाथन एन. कोंडागांव वन मंडल के वन मंडलाधिकारी रमेश कुमार जांगडे, कांकेर वनमंडल के वनमंडलाधिकारी बाजपेयी तथा भानुप्रतापपुर पूर्व-पश्चिम के वनमंडलाधिकारी उपस्थित रहे।

पीसीसीएफ. संजय शुक्ला अपने विभाग की जानकारी लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर वन वृत्त जगदलपुर की ओर आगे बढ गये। इस दरम्यान केशकाल के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ पत्रकार के. शशीधरन,

कृष्णदत्त उपाध्याय ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला से मिलकर पदभार ग्रहंण कर प्रथम आगमन पर स्वागत कर शुभकामना व्यक्त करते विभागीय अनियमितता से संबंधित एक पत्र प्रदान किया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला ने प्रदत्त पत्र पर यथोचित कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

%d bloggers like this: