Google search engine
Homeबस्तर संभागनारायणपुरनारायणपुर : जिले में अब तक 11 हजार 909 क्विंटल हुई धान...

नारायणपुर : जिले में अब तक 11 हजार 909 क्विंटल हुई धान की हुई खरीद….

नारायणपुर : जिले में अब तक 11 हजार 909 क्विंटल हुई धान की हुई खरीद

नारायणपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के तहत राज्य शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर जिले के पंजीकृत किसानों से विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों के जरिये अनवरत रूप से धान खरीद की जा रही है। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन में इन केन्द्रों में किसानों के धान का उपार्जन किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के धान खरीद केन्द्रों में अब तक 11 हजार 909 क्विंटल धान की खरीद की गयी है, जिसमें धान खरीद केन्द्र एड़का में 1144.40 क्विंटल, गढ़बेंगाल में 1239 क्विंटल,

झारा में 1404.80 क्विंटल, नारायणपुर में 2324.80 क्विंटल, धौड़ाई में 20 क्विंटल, बेनूर में 1763.20 क्विंटल, कुकड़ाझोर में 1096.40 क्विंटल, बाकुलवाही में 863.20 क्विंटल,

बिंजली में 1909.20 क्विंटल, छोटेडोंगर में 122 क्विंटल और कन्हारगांव में 22 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इसके एवज में किसानों को दो करोड़ 44 लाख 94 हजार 472 रुपये की राशि उनके खाते में अंतरित कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments